राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली पुलिस ने लगाई दौड़

Oct 31, 2025 - 22:15
 0  28
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली पुलिस ने लगाई दौड़

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

 गोरखपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने “Run for Unity” कार्यक्रम में भाग लिया। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कोतवाली थाने से दौड़ लगाते हुए घोष कंपनी शास्त्री चौक टाउन हॉल होते हुए थाने तक दौड़ लगाई। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार पटेल जी ने स्वतंत्रता के उपरांत देश की साढ़े पाँच सौ से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। आज का *“Run for Unity”* कार्यक्रम उन्हीं के राष्ट्र निर्माण के अमूल्य योगदान को नमन करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि *“Run for Unity”* केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामूहिकता और सामाजिक सद्भाव की भावना का प्रतीक है। यह कार्यक्रम हमें यह संदेश देता है कि जब हम *‘मैं’ और ‘मेरा परिवार’ से आगे सोचते हुए अपने समाज, शहर और राष्ट्र के लिए कार्य करते हैं,* तभी सच्चे अर्थों में एकता और अखंडता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow