घुईशापुर बगीचे में लगी आग,झाड़ियां जलकर खाक
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नं 11 घुईशापुर स्थित स्कूल के बगल बगीचे में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे आसपास पेड़ पौधे और बास की झाड़ियां जलकर राख हो गई । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व डायल 112 पुलिस टीम के आरक्षी अनूप कुमार व विजय कुमार व बृजेश पांडे तथा राम भजन गौड़ समेत ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने से राम लखन सिंह के नुकसान की अलावा किसी जनहानि होने की सूचना नहीं है।
What's Your Reaction?

