महिला ने लगाया नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर गाँव के दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है । पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी को घर पर छोड़ बाजार गई थी इस बीच गांव के दो युवकों ने घर में मौजूद अकेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया । छावनी पुलिस ने तहरीर का संज्ञान लेते हुए आरोपित राजकुमार व विकास के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश कर रही है। चर्चा है कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों में से विकास नाबालिक है ।
What's Your Reaction?

