संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला टैंकर चालक का शव
कुचेरा मिक्स प्लांट में रहकर पीएलसी कंपनी में करता था नौकरी।
मोहम्मद आरिफ INewsUP
अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा बाजार स्थित पीएनसी कंपनी के आवासीय परिसर के ब्लॉक डी स्थित अपने सहकर्मी डंपर चालक के कमरे में पाइप से रस्सी के सहारे लगभग 45 वर्षीय टैंकर चालक रामहरक राजभर पुत्र पूर्णमासी निवासी हरकौली पोस्ट शिवपुर थाना भलवनी जनपद देवरिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटका मिलने के बाद कंपनी के कर्मियों सहित क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवास को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम बुलाते हुए गहन छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए की निर्माण कार्यालय संस्था द्वारा कुचेरा बाजार में हॉट मिक्स प्लांट बना रखा गया है, जिसके आवासीय भवन ब्लॉक डी में उपरोक्त टैंकर चालक रामहरक रहता था।
What's Your Reaction?

