समाजिक समीकरण को देखते हुए बनाएं पन्ना प्रमुख - सांसद लल्लू सिंह

Mar 28, 2024 - 23:08
 0  26
समाजिक समीकरण को देखते हुए बनाएं पन्ना प्रमुख - सांसद लल्लू सिंह

मोहम्मद आरिफ INewsUP

अयोध्या। लोक सभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में विधान सभा प्रभारी, संयोजकों, सह संयोजक व प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई। बूथ स्तर के पदाधिकारीयों व पन्ना प्रमुखों को एक्टिव करने को कहा गया। हर बूथ पर लाभार्थियों से जिले स्तर का पदाधिकारी सम्पर्क व संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि चुनाव में हर बूथ व हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर पदाधिकारी कार्य करें। हर घर तक पहुंचने के लिए पदाधिकारी समाजिक समीकरण को देखते हुए पन्ना प्रमुख बनाएं। पन्ना प्रमुख पार्टी की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण अंग है। पदाधिकारी लाभार्थियों से सम्पर्क अभियान पर विशेष ध्यान दें। होली मिलन आयोजित कर जनता से सम्पर्क में रहें। सर्वाजनिक स्थलों पर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व विकास की चर्चा करें। लोक सभा चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ पदाधिकारियों को एक्टिव करें। पन्ना प्रमुखों के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow