टांडा पुल के पास मिला घर से लापता व्यक्ति का बाइक कपड़ा व बैग

Jul 27, 2025 - 13:55
 0  88
टांडा पुल के पास मिला घर से लापता व्यक्ति का बाइक कपड़ा व बैग

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा,बस्ती । बस्ती जिले के कलवारी थाना अन्तर्गत सुअरहा गांव से लापता एक युवक का बाइक, कपड़ा व बैग कलवारी टांडा पुल के पास मिला। युवक की सरयू नदी में छलांग लगाने की असंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक, सुअरहा गांव निवासी 27 वर्षीय हर्षित मिश्र शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की किन्तु हर्षित का कहीं कुछ पता नहीं चला रविवार की सुबह कलवारी टांडा पुल के पास युवक का युवक का बाइक, कपड़ा व बैग मिला। परिजनों ने पहचान करते हुए हर्षित की सरयू नदी में छलांग लगाने की असंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। नदी की तेज धारा और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर चुनौती बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच कर लगातार रोते-बिलखते देखे गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर पुल के पास जमा हो गए। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow