भाजपा मंडल अध्यक्ष को पितृ शोक

Dec 31, 2023 - 20:46
 0  46
भाजपा मंडल अध्यक्ष को पितृ शोक
दौलतपुर गाँव पहुंचे सांसद व जिलाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधि

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी विकासखंड के दौलतपुर गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के बनकटी मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला के 82 वर्षीय पिता सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी देवशरण शुक्ला का शनिवार की सुबह निधन हो गया । उनके निधन पर सांसद हरीश द्विवेदी,जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा नेता अरविंद पाल,अनूप खरे,जिपं सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी,कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, बनकटी प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,बिहार प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नगेन्द्र जी,रविचंद्र पांडेय,बबलू दुबे आदि ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow