पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षक समस्याओं को लेकर देश व्यापी भूख हड़ताल की तैयारी बैठक

Dec 28, 2023 - 00:17
 0  44
पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षक समस्याओं को लेकर देश व्यापी भूख हड़ताल की तैयारी बैठक
पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षक समस्याओं को लेकर देश व्यापी भूख हड़ताल की तैयारी बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव व जूनियर शिक्षक संघ के दूर्गेश राव के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनवरी माह में होने वाले देश व्यापी भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए बनकटी बीआरसी सभागार में आवश्यक बैठक की गई , जिसमें पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा । संचालन चन्द्रशेखर शर्मा व अध्यक्षता रामचंद शुक्ल ने किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत कराने, शिक्षकों की ऑनलाइन सेवा पुस्तिका में त्रुटि सुधार कराने व विद्यालयों में होने वाले चोरियों में अभियोग दर्ज कराने व अंकुश लगाने, शिक्षकों के वार्षिक अवकाशों को मानव संपदा पोर्टल पर लोड कराने सहित पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश व्यापी भूख हड़ताल व आंदोलन को सफल बनाने में शिक्षक एक जुट हों । तभी आर-पार की लड़ाई व समस्याओं को दूर किया जा सकता है क्योंकि एक जूटता में ही बल है । इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचन्द्र शुक्ल, राघवेंद्र उपाध्याय,मोहम्मद इकबाल,मारूफ खान, इश्तियाक अहमद,आदित्यनाथ त्रिपाठी, प्रेम कुमार,अभिषेक यादव,रेखा पांडेय, रुक्मणी वर्मा, गीता यादव ,पंचानन पाल, कृष्ण कुमार, प्रमोद चौधरी,अभिराम उमराव , रवि प्रताप सिंह ,मुकेश कुमार पांडेय कृष्ण कुमार पांडेय, हेमंत कुमार, रामरेखा चौधरी, आदि शिक्षक शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow