व्यूज़ बढाने के लिए महिला यूट्यूबर ने दी चोरी की झूठी सूचना,पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के बसौढ़ी निवासी महिला यूट्यूबर पूनम चौहान ने सोमवार की देर रात अपने यूट्यूब एकाउंट से अज्ञात चोरों द्वारा चाकू दिखाकर लूट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तथा उसके पारिवारिक मित्र द्वारा डायल 112 पर सूचना भी दे दी गई । वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची और यूट्यूबर को पूछताछ के लिए थाने ले गई । महिला यूट्यूबर व युवक से पूछताछ में मामला फर्जी पाया गया तथा अपना व्यूज़ बढ़ाने के लिए झूठी सूचना देने की बात कबूल की गई । जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात महिला यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक वीडियो वायरल कर अज्ञात लोगों द्वारा चाकू दिखाते हुए बेटे को जान से मारने की धमकी व जेवरात उठा ले जाने की जानकारी दिया जबकि जांच पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया । पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला यूट्यूबर ने अपना व्यूज़ बढ़ाने के लिए झूठी कहानी कही थी । शारीरिक रूप से अस्वस्थ महिला के खिलाफ कार्यवाही न कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।
What's Your Reaction?

