दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ चार दिन पूर्व दुष्कर्म के आरोपित युवक को थानाक्षेत्र के खदरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया । जानकारी के मुताबिक किशोरी ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर थानाक्षेत्र के एक युवक पर रात्रि में छत पर सोते समय जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपित प्रेम चंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

