पुलिस ने देईसांड़ में लगाया जागरूकता चौपाल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में जागरूकता चौपाल लगाकर संदिग्ध ड्रोन व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने,पुलिस को सूचना देने व कानून हाथ में ना लेने तथा अफवाहों पर ध्यान ना देने को लेकर जागरूक किया तथा शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने गुरुवार की शाम बस्ती महुली मार्ग के देईसांड़ के एक मैरिज हाल में जागरूकता चौपाल लगाया। जहां मौजूद कस्बे वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रात्रि के समय संदिग्ध ड्रोन उड़ने की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस व डायल 112 को दें तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के मिलने पर स्वयं कानून हाथ में ना लेकर स्थानीय पुलिस को सूचित करें जिसके सम्बंध में सही जानकारी की जा सके कि वह मानसिक विक्षिप्त या भटका हुआ व्यक्ति तो नहीं है जिसे ग्रामीण व कस्बे के लोग चोर समझकर उसपर हमला कर दें । ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बीते सप्ताह एक चूरन बेचने वाले वृद्ध व्यक्ति को चोर समझते हुए पकड़कर स्थानीय लोगों ने पीट दिया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया । इस मौके पर मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र यादव,अनिल यादव समेत वार्ड सभासद वीरेंद्र गुप्ता,बालकेश यादव,अर्जुन चौधरी,धर्मेंद्र कुमार ,लडडू यादव,बबलू चौधरी, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे
What's Your Reaction?

