तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Sep 6, 2026 - 17:45
 0  20
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक वाहन समेत फरार

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को तत्काल सीएचसी बनाहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील सोनकर, निवासी कलवारी मुस्तकम, थाना कलवारी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow