हॉस्पिटल कार्यशाला में सीपीआर देकर जान बचाने का दिया प्रशिक्षण
सरताज आलम INewsUP
बस्ती- चिकित्सा के क्षेत्र में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी बेहद महत्वूपर्ण है। यह उस वक्त भी नया जीवन दे सकता है जब व्यक्ति आखिरी सांसें ले रहा होता है। मालवीय रोड पर स्थित अनंता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल बड़ेबन रोड बस्ती के एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला में मेडिकल स्टाफ को इसकी विधिवत जानकारी दी गई। ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने विषम परिस्थितियों में मानव जीवन को सीपीआर देने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होने कहा यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो, अचानक बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है। यह प्रकिया एक पुतले के माध्यम से समझाई गई। सभी प्रशिक्षुओ से सीपीआर का अभ्यास भी करवाया गया। मेडिकल स्टाफ ने माना कि चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वालों के लिये ही नहीं वरन जन सामान्य को भी सीपीआर की जानकारी होनी चाहिये। इस अवसर पर डॉ0 अजय कुमार चौधरी, डॉ0 सुमित पटेल, डॉ0 दानिश, डॉ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 योगेन्द्र यादव, एवं नर्सिंग स्टाफ विधि शुक्ला, जया मिश्रा, गरिमा तिवारी, राधिका चौधरी, रानी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

