शपथ ग्रहण व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर । रसूलपुर चकिया/ कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के रायपुर द ड्रीम पैलेस मैरेज हाल में आल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई कैम्पियरगंज का शपथग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह गरिमामय आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने तहसील अध्यक्ष अजमेर अली सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक 320 कैम्पियरगंज फतेहबहादुर सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक के द्वारा सभी पदाधिकारीगण को संगठन का आई कार्ड व नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि "पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सच्चाई को सामने लाना हर पत्रकार का परम कर्तव्य है।"समारोह के दौरान गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहसिक पत्रकारिता के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता जताते हुए सत्यनिष्ठ पत्रकारिता समय की मांग है। कलम की ताकत की सराहना किए। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। तहसील कार्यकारिणी में अजमेर अली तहसील अध्यक्ष कैम्पियरगंज, संरक्षक अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, उपाध्यक्ष मुकेश रावत, शमसुद्दोहा, शिवेंद्र नाथ मिश्रा, महामंत्री/कोषाध्यक्ष रोशन अली, महासचिव योगेन्द्र अग्रहरि, सचिव गया पाण्डेय, यशवीर प्रताप सिंह, संदीप कुमार, संगठन मंत्री राधेश्याम, मंत्री राहुल राज यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सहानी, सह मीडिया प्रभारी रोहित को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संतोष शर्मा, मंडल प्रभारी अखिलेश ओझा, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा, मंडल महामंत्री अरूण कुमार रावत, मंडल कोषाध्यक्ष दबीर आलम, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट रामानंद मद्धेशिया, जिला संयुक्त सचिव पी एन सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

