ग्राम प्रधान ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई
असलम खान INewsUP
भानपुर,बस्ती । रूधौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्देउरा के प्रधान महेन्द्र सिंह ने समस्त ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है । ग्राम प्रधान ने बताया कि यह दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभूति करवाता है। समस्त भारतवासियों को पूरे हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाना चाहिए l गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर सैन्य शक्तियों का पराक्रम प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर देता है। महेन्द्र सिंह ने इस शुभ अवसर पर ग्रामवासियों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसकी एकता में है. इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी मिलकर देश को ऊंचाइयों तक ले जाएं l
What's Your Reaction?

