भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने गणतंत्र दिवस पर दिया बधाई संदेश
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रूधौली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छपिया के प्रधान प्रतिनिधि /भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य रूधौली प्रथम मुरली ने समस्त ग्राम पंचायतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं l ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि 26 जनवरी को हमारे संविधान के लागू होने और भारत की स्वतंत्रता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का दिन है. यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है, साथ ही देश के प्रति समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करता है. इस खास अवसर पर हम देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने हमारे लिए अपनी जान की आहुति दी. प्रधान प्रतिनिधि मुरली ने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस की यह खुशी हम सभी के दिलों में राष्ट्रीय गर्व और एकता का संदेश छोड़ जाती है l
What's Your Reaction?

