पुलिस कर्मियों को दिलाई गई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

Nov 27, 2023 - 07:41
 0  18
पुलिस कर्मियों को दिलाई गई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

बस्ती । संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस लाइंस में संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता की पुलिस कर्मियों की शपथ दिलाई।शपथ कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक के साथ लाइन में नियुक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस व फायर सर्विस कार्यालय में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। समस्त थानों में थाना प्रभारियों ने शपथ दिलाई। एसपी ने बताया कि संविधान के निर्माताओं का अंतिम उद्देश्य एक कल्याणकारी राज्य और समतामूलक समाज का निर्माण करना था, जिसमें भारत के उन लोगों के उद्देश्य और आकांक्षाएं शामिल थीं, जिन्होंने देश की आजादी की प्राप्ति के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow