जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा,मासूम घायल
जितेंद्र रावत INewsUP
दुबौलिया/हर्रैया बस्ती। थानाक्षेत्र के खलवा गाँव में खेत की जुताई कर रामजानकी मार्ग से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर बैठा मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी बचाया, घायल को स्थानीय लोग व स्वजन निजी वाहन से चिकित्सक के पास ले गए जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी सुनील (22) अपने ट्रैक्टर पर गांव के ही कल्लू (14) को बैठाकर खेत की जुताई करने गया था जुताई करने के बाद वह राम जानकी मार्ग से घर वापस आ रहा था कि अभी ठिकवा गांव के सामने पहुंचा था जहां किसी को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी, चालक सुनील ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर पर बैठा मासूम कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
What's Your Reaction?

