अवैध वसूली के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Dec 1, 2023 - 13:35
 0  67
अवैध वसूली के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करते उपभोक्ता

सुग्रीम कुमार INewsUP

संतकबीर नगर। महुली कस्बा में अक्रोशित लोगो ने गुरुवार को सुबह करीब दस बजे। बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मी उनके यहां बीते बुधवार को देश शाम को पहुंचे और बकाया के नाम पर धन उगाही कर रहे थे। पैसा ना देने पर फर्जी मुकदमा में फंसने की धमकी दे रहे थे। तब लोगों ने मांग की उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को तत्काल हटाया जाए। कहा बिजली विभाग की टीम बीते बुधवार को देर शाम श्रवण गुप्ता, पुत्र नंदलाल गुप्ता, के घर पहुंची। बिजली बिल का बकाया पैसा मांगने लगे श्रवण के विरोध करने पर एक कर्मी ने खंभे पर चढ़कर उनका व उनके पट्टीदार का बिजली काट दिया। वही अवर अभियंता श्रवण की समस्या पर ध्यान न देते हुए उनके खिलाफ थाने पर तहरीर दे दी है। प्रदर्शन करने वालों इंद्रावती देवी, शीला, राधिका, श्रवण, कन्हैया,के अलावा और भी लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow