लखनऊ के लिए निकले बस्ती मंडल के शिक्षक कंपनीबाग पर गिरफ्तार
इशिका गुप्ता INewsUP
बस्ती। पुरानी पेंशन व तदर्थ शिक्षकों की बहाली को विधान सभा घेराव करने लखनऊ जा रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को बस्ती कोतवाली थानाक्षेत्र के कम्पनी बाग चौकी प्रभारी व जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर महेश राम को संत कबीर नगर के धनघटा पुलिस व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर गुलाब चंद्र मौर्य को कोतवाली नौगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया। बस्ती में शिक्षक नेताओं से पुलिस की झड़प हुई। सभी नेता लखनऊ जाने पर आमादा है और कंपनी बाग बस्ती पर प्रदर्शन कर रहे है।
What's Your Reaction?

