आधा अधूरे गाँव में हुई त्रुटिपूर्ण घरौनी का वितरण

Jan 18, 2025 - 22:47
 0  62
आधा अधूरे गाँव में हुई त्रुटिपूर्ण घरौनी का वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में एलसीडी के माध्यम से ऑनलाइन प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना गया तथा विभिन्न गांवों का स्वामित्व (घरौनी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जानकारी के मुताबिक गांवों में स्वामित्त्व (घरौनी) वितरण से पूर्व नोटिस जारी कर घरौनी में त्रुटि सुधार के बाद ही घरौनी का वितरण किया जाता है लेकिन बनकटी ब्लॉक में आधा अधूरा गांवों का ही घरौनी वितरित किया गया है और वह भी त्रुटिपूर्ण है । जबकि घरौनी वितरण के समय खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल व एडीओ पंचायत आशूतोष पटेल तथा राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व सचिवों की देख रेख में वितरण किया गया है । विकास खंड के कड़सरी,लहरी,कुरियार आदि गांवों में स्वामित्व वितरण अभेलेखो में नाम, वल्दियत व ब्लॉक आदि त्रुटि रहने से नाराज किसानों ने बताया कि सुधार के बगैर घरौनी से कोई लाभ नहीं है । कड़सरी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार दूबे देवमी ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी समेत प्रधानसंघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय ने बताया की ड्रोन कैमरा चलाने के बाद किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई तथा प्रपत्र 7 व 9 की नोटिस सुधार व आपत्ति दिया जाना चाहिए था । ऐसा ना होने से स्वामित्व घरौनी अभिलेख में खामियां रह गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow