आग से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । मधवापुर निवासी 18 वर्षीय युवती 29 नवंबर की देर शाम देर घर में खाना बनाते समय चूल्हे की आग से झुलसी गई थी। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा थ। शनिवार को उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, माधवपुर निवासी मल्लिका पुत्री राजू प्रसाद 29 नवंबर को शाम को खाना बना रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी उसके कपड़े पर पड़ गई। देखते ही देखते चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और वह उसकी चपेट में आ गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी रुधौली ले गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पतालरेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि थाने पर प्रार्थनापत्र या सूचना किसी ने नहीं दी है।
What's Your Reaction?

