तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dec 3, 2023 - 08:44
 0  32
तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक खिलाफ मुकदमा दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

इशिका गुप्ता INewsUP

 बस्ती। तेज आवाज में डीजे बजाने पर शासन सख्त है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस में शुक्रवार रात 11:40 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने पर एक युवक पर केस दर्ज किया है।कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर सिविल लाइंस निवासी विशाल कुमार तेज आवाज मेंं डीजे बजा रहे थे। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। तेज आवाज में डीजे बजाने से आम जनमानस को असुविधा होने एवं विधि के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में उप निरीक्षक निजानंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow