बीजा दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी

Dec 3, 2023 - 09:13
 0  49
बीजा दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP बस्ती । विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जालसाज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाँव कला निवासी हरिभजन ने एसपी को भेजे रजिस्ट्री पत्र में लिखा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदा पुर निवासी शोहरत अली उर्फ मुन्ना पुत्र रहमत अली ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित हरिभजन पुत्र स्वर्गीय मुनीराम से पहले 20 हजार रुपए नगद और उसके बाद 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से ले लिया । बदले में शोहरत अली उर्फ मुन्ना ने पीड़ित हरि भजन को 14 दिसंबर 2021 को टूरिस्ट का वीजा थमा दिया, पीड़ित को इसकी जानकारी मुंबई जाने के बाद हुई l एक सप्ताह मुंबई में भटकने के बाद मायूस होकर पीड़ित हरिभजन अपने घर लौट आया l हताश और परेशान पीड़ित हरिभजन ने जब ठग आरोपी शोहरत अली से अपना पैसा लौटाने कि बात कही तो बड़ी मसक्कत से बीस हजार लौटा दिया, बाकी सत्तर हजार रुपया आज तक नहीं दिया, मांगने पर जान से मारने की धमकी देता हैं,पीड़ित के बार बार पैसा मांगने की जिद से ठग ने अपना सिम नंबर बदल लिया, नये सिम नंबर पर पीड़ित हरिभजन द्वारा बार बार ठग से सम्पर्क करने का प्रयास किया जाता हैं लेकिन आरोपी फ़ोन नहीं उठताl पीड़ित ने रोजी रोटी व परिवार चलाने के उद्देश्य से विदेश जाना चाहता था लेकिन ठगी का शिकार हो गया l पत्र में यह भी लिखा हैं की जब पैसा मांगने जाते हैं तो शोहरत अली का बहनोई मोहम्मद आलम, बहन दरकसा बनो जो तीनो लोग भोले भाले ब्यक्तियों को विदेश भेजनें के नाम पर ठगी करते हैं l पीड़ित हरिभजन ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से न्याय की गुहार लगाई है l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow