झांकी के साथ निकली पूजित अछत कलश शोभायात्रा

Dec 27, 2023 - 00:01
 0  105
झांकी के साथ निकली पूजित अछत कलश शोभायात्रा
पूजित अछत कलश यात्रा व झांकी में शामिल क्षेत्रवासियों का जत्था

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभय जी के नेतृत्व में मंगलवार को महादेवा स्थित राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज परिसर से बनकटी नगर पंचायत के देईसांड कस्बे तक भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण तथा हनुमान जी की झांकी व पूजित अछत कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बनकटी क्षेत्र के करीब ढाई हजार की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । मंगलवार को राम भक्तों के जयकारे के बीच महादेवा से निकली झांकी का बनकटी नगर पंचायत के प्रवेश द्वार बर्रोहिया,ब्लॉक मुख्यालय,नगर पंचायत कार्यालय,मथौली व देईसांड आदि में जगहों पर पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल,मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल,रविचंद्र पांडेय,सुग्रीव पाल आदि संघ के सदस्यों ने स्वागत किया गया । आरएसएस के जिला प्रचारक अभय जी ने श्री अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राणप्रतिष्ठा में राम भक्तों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की । इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड कार्यवाह सच्चिदानंद जी,अखिलेश शुक्ल,सुनील पांडेय,अमरेश चौधरी,डॉ.अनिल मौर्य,जगदम्बा शुक्ल,अंकित पांडेय,रामायण सिंह,अतुल पाल,बाबूराम चौधरी,राजेन्द्र चौधरी,वीरेंद्र सिंह,अनवर हुसैन शाह,मेराज खान,संजू चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता,श्याम सुंदर,सुड्डू पाल,नारायण पाल,साधुशरण,विनोद यादव,राम आशीष,अरविंद दुबे,धर्मेंद्र चौहान आदि लोग शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow