शांतिभंग की आशंका में पांच के खिलाफ कार्यवाही
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के कस्बा लालगंज मुहल्ला सरायघाट व हर्रैया गाँव से कुल पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा लालगंज के सरायघाट मुहल्ला निवासी सखावद्दीन, मेराज,हलीम व मुर्तजा तथा इसी थानाक्षेत्र के हर्रैया निवासी विश्राम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष समेत उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति,देवीशरण यादव,आरक्षी सत्यम सिंह यादव शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

