यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1044 वाहनों का चालान

Feb 18, 2025 - 23:41
 0  42
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1044 वाहनों का चालान

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । शहर के गणेश चौक से कचहरी चौराहा के दोनों तरफ नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 06 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 48 चार पहिया तथा 142 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा गणेश चौक से कालीमंदिर तिराहा होते हुये असुरन फ्लाई ओवरब्रिज तक नो-पार्किंग में खड़े 36 दो पहिया एवं 18 चार पहिया वाहन का चालान एवं 02 दो वाहनो को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड लाये गयें। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1044 वाहनों का एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क 42000/- रुपये जुर्माना वसूला गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow