सीएस ने जाना कृषि फार्म व राम अवतार कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हाल

Feb 13, 2024 - 15:18
 0  34
सीएस ने जाना कृषि फार्म व राम अवतार कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हाल

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) दुर्गा शंकर मिश्र ने कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर अपनाई जा रही विविधीकरण की तर्ज पर कार्य कर रहा कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होने गन्ना प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर गन्ने से तैयार उत्पाद जैसे- काजू व बादाम गुड़, तिल गुड़, गरी गुड़ आदि तथा मोटे अनाज, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, दलहन व तिलहन आदि का अवलोकन किया। मुख्य सचिव ने आर्या परियोजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्प्रे मशीन वितरित किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयेदव सीएस, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर एस.एन. सिंह, वैज्ञानिक डा. वी.बी. सिंह उपस्थित रहे। इसके पश्चात मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मखौड़ा धाम पहुंचकर मंदिर में दर्शन किया, आरती किया तथा राम अवतरण कॉरिडोर प्रोजेक्ट का रिपोर्ट देखा। मखौड़ा धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने मंदिर के विकास के संबंध में पूरी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि यहां पर जन सुविधा विकसित की गई हैं, पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में विश्रामालय तथा प्रेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मखौड़ा धाम की चारों दिशाओं में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के नाम पर चार द्वार बनाएंगे। मखौड़ा धाम 84 कोसी परिक्रमा का प्रारंभिक स्थल है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां भी पर्यटकों का आना बढ़ गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, ब्लॉक प्रमुख के. के. सिंह, मंदिर के महंत सूरज दास तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow