नवनिर्मित महसो पुलिस चौकी का सीओ ने किया उद्घाटन

Dec 27, 2023 - 23:41
 0  167
नवनिर्मित महसो पुलिस चौकी का सीओ ने किया उद्घाटन

सूरज मिश्रा INewsUP

बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के महसों पुलिस चौकी का सीओ रूधौली प्रीति खरवार व थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र नाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद फीता काट कर उद्घाटन किया । जनसहयोग से बने इस पुलिस चौकी के उद्घाटन अवसर पर सीओ रूधौली प्रीति खरवार ने बताया कि पहले यह लालगंज थाना का हलका के रूप में इसकी पहचान थी, बाद में चौकी के रूप में इसकी पहचान हुई । जनसहयोग से चौकी निर्माण होने से लोगो को अब थाने पर कम जाना पड़ेगा । वहीं चौकी इंचार्ज शैलेंद्र नाथ पांडेय ने आए हुए लोगो का आभार प्रकट किया और कहा की चौकी का निर्माण होने से लोगो को समस्या समाधान हेतु पुलिस तक पहुंचने में काफी सुगमता होगी । इस मौके पर रामभवन प्रजापति, अवनीश सिंह, संतोष कुमार दुबे, सुदीप कुमार यादव, हेड कास्टेबल राम मिलन, हौसिला प्रसाद, ऋषि कपूर कास्टेबल सौरभ यादव, कृष्ण यादव, अनिल पाल चंद्र प्रकाश गोस्वामी, लल्लन प्रसाद चौधरी, नीरज चौधरी, नन्हे शुक्ला, राघव शुक्ला, गिरजेश भारती, अजहर हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow