बम की सूचना से हड़कंप, यात्रियों-कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला

Dec 27, 2023 - 23:45
 0  101
बम की सूचना से हड़कंप, यात्रियों-कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट टर्मिनल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कहीं से सूचना मिली कि एयरपोर्ट टर्मिनल में बम रखा गया है। बम रखे जाने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल के अंदर मौजूद सभी यात्रियों, कर्मचारियों और अधिकारियों को वहां से सफलतापूर्वक निकाला गया। साथ ही बमनिरोधक दस्ते को सूचना दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आगमन कक्षा के बाहर एक पिलर के पास संदिग्ध बाग मिलते ही वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि बाद में जानकारी दी गई कि ये एक मॉक ड्रिल थी। जब एयरपोर्ट प्रशासन को कहीं से सूचना मिली कि एयरपोर्ट परिसर में बम रखा हुआ है। जानकारी होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए, आनन फानन में सभी को अलर्ट कर दिया गया। वहां उपस्थित यात्रियों, कर्मचारी और अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्काल इसकी सूचना बीडीडीएस दस्ते (बम निरोधक दस्ता) को दी गई। मौके पर पहुंचे दस्ते ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो उन्हें एयरपोर्ट के आगमन कक्ष के पिलर के पास संदिग्ध अवस्था में एक बैग मिला।बैग मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बीडीएस दस्ते ने बड़ी आसानी और सतर्कता से बैग में रखे बम को डिटेक्शन और डिस्पोजल की कार्रवाई की तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। 40 मिनट तक चले इस ऑपरेशन के दौरान लोग बेहद सकते में रहे। सर्च ऑपरेशन के समय किसी भी आपत्कालीन परिस्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एयरपोर्ट सिक्योरिटी टीम, फायर सर्विस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बीडीडीएस की टीम के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट और भारतीय वायु सेवा की डॉग एस्कॉट की टीम भी खोजी कुत्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वहीं यात्रियों और कर्मचारियों ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब उन्हें पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी। एयरपोर्ट को बम या किसी भी आतंकी खतरे से बचाने के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा एक बम थ्रेट कंटीजेंसी प्लान तैयार किया गया था। इसके तहत देश के सभी एयरपोर्ट पर बम थ्रेट रिव्यू कमेटी गठित की गई है। इसमें एसपी सिटी, एडीएम सिटी, फायर ब्रिगेड चिकित्सा सेवाओं, बम डिस्पोजल यूनिट, एपीएसयू आदि विभागों के अफसरों को शामिल किया गया है। इस मॉक ड्रिल कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत बम या किसी भी आतंकवादी घटना से यात्रियों की सुरक्षा और खतरे से बचाने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान आसानी से निपटा जा सके, और घटना से पूर्व अपनी तैयारीयों का रिहर्सल भी हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow