शत प्रतिशत मतदान को लेकर बैठक कर रणनीति पर चर्चा
धर्मेंद्र कुमार INewsUP
देईसांड़ बास्ती । लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई । मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय व जगदम्बा शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें जिससे कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे । इस अवसर पर मनोज पाण्डेय , डा. अनिल मौर्य, विवेकानंद शुक्ला,जनार्दन शुक्ला,अखिलेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला,रविचंद पांडेय,सुभाष शर्मा,राजीव मौर्य आदि उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?

