फलों से लदा दोनों ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा, घण्टो बाधित रहा आवागमन

Mar 31, 2024 - 20:30
 0  141
फलों से लदा दोनों ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा, घण्टो बाधित रहा आवागमन

सूरज मिश्रा INewsUP

 मुंडेरवा बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती गोरखपुर लेन पर परसा हज्जाम में लकी ढाबे के पास पहले से खड़ी अमूल पेय पदार्थ से लदी ट्रक के सड़क पर आने के लिए पीछे मुड़ते समय बस्ती की तरफ से आ रही नासिक से अंगूर और अमरूद , अनार लदी ट्रक जा भिड़ी जिससे दोनो वाहन सड़क पर पलट गए और रास्ता बाधित हो गया। रविवार को दिन में करीब 3:00 बजे यह हादसा हुआ इस हादसे में दो लोग गजेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी भानपुर जसरा जिला फिरोजाबाद और रंजीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी जिला मैनपुरी उम्र 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं मौके पर पहुँचे ख़झौला पुलिस चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह मय टीम पहुँचकर घायलो को NHAI के एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। एक घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow