हादसों की वजह बन रही टूटी सड़कें,जिम्मेदार मौन

Mar 31, 2024 - 20:25
 0  46
हादसों की वजह बन रही टूटी सड़कें,जिम्मेदार मौन

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा बस्ती । कुदरहा लालगंज मार्ग पर हथियाँव खुर्द मोड़ पर टूटी सड़क हादसों का सबब बन गई हैं। आये दिन इस मोड़ पर गाड़ियों की भिड़ंत हो रही हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत कराया जाय इस तरफ जिम्मेदारों की निगाह नहीं पहुंच पा रही। हथियाँव खुर्द मोड़ पर सड़क टूट कर गड्ढे के तब्दील हो गई हैं, जिसकी वजह से कुदरहा की तरफ से जाने वाले बाइक या चार पहिया वाहनों को अचानक मोड़ पर पहुंच कर दाहिनी तरफ होना पड़ता हैं जिसकी वजह से सामने से आ रहें वाहनों से भिड़ंत हो जाती हैं।बीती 2 मार्च को कुदरहा की तरफ से स्कूटी अपने घर जा रहें श्याम कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी गोला बाजार संतकबीर नगर की इसी मोड़ पर एक चार पहिया वाहन से भिड़ंत हो गई थी जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आयीं थी। गंभीर अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भर्ती करवाया गया था। इस मोड़ पर छोटी मोटी दुर्घटनाये आये दिन होती रहती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow