पट्टा कराने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

Apr 12, 2024 - 13:43
 0  251
पट्टा कराने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी प्रेम सागर पुत्र राम अचल ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर रूधौली तहसील के नाजिर पर पोखरे का पट्टा करने के नाम पर 18700 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है । शिकायत कर्ता ने बताया कि मत्स्य पालन हेतु तहसील क्षेत्र गाटा संख्या 00107 के पट्टे हेतु नीलामी 29 सितंबर को हुई थी , जहां सम्पूर्ण क्षेत्रफल का 1/4 भाग निर्धारित लगान शुल्क 7500 रुपया नाजिर सुरजीत के पास जमा कर दिया तथा 11200 रुपया 16 अक्टूबर को दिया था । करीब 7 माह बीत जाने के बाद भी अबतक न ही लगान शुल्क जमा रसीद मिला और न ही रजिस्ट्री कागज प्राप्त हुआ । बताते चलें कि शिकायत कर्ता प्रेम सागर कैंसर का मरीज भी है जिसकी हालत दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है । प्रेम सागर का कहना है कि नाजिर बीमारी की बात जानता है इसलिए मौत के बाद रुपये हड़पना चाहता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow