ये क्या कर गए विधायक पुत्र, नगर आयुक्त ने दिया जांच का आदेश

Apr 12, 2024 - 21:42
 0  94
ये क्या कर गए विधायक पुत्र, नगर आयुक्त ने दिया जांच का आदेश

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। टेंडर प्राप्त करने के लिए विधायक का बेटा लगाया फर्जी कागजात टेंडर में भाग लेने वाले अन्य ठेकेदारों ने किया आपत्ति अधिकारियों ने प्रपत्रों को जांच करने का दिया निर्देश। फर्म को पहले भी किया जा चुका है ब्लैकलिस्टेड महाराजगंज जनपद के विधायक का बेटे फर्जी प्रपत्र लगा कर ठेका प्राप्त करना चाहता था प्रथम दृष्टि जांच में निकाला फर्जी नगर निगम गोरखपुर ने 10 मार्च 2024 को समाचार पत्रों के जरिए ई निविदा आमंत्रित किया था जिसकी अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 को 3:30 बजे तक निविदा खोले जाने का समय निर्धारित किया गया था जिसमें शक्ति नगर में कौशल किशोर सिंह की आवास से नमन प्रोविजन स्टोर होते हुए लॉर्ड बुद्धा गेस्ट हाउस तथा संगम पटेल से शर्मा जी के मकान तक सीसी सड़क व आरसीसी नाली एवं साइड पटरी इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य गणेश आटा चक्की से राम प्रसाद सिंह होते हुए सूर्य प्रताप होते हुए लखन चंद यादव तक सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य मदन मोहन पांडे के मकान से संजय सिंह के मकान होते हुए वधू मैरिज हाल होते हुए मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप तक सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जाना था जिसमें महाराजगंज के विधायक का सुपुत्र की कंपनी मैसर्स अंकुर एंटरप्राइजेज निवासी राप्ती नगर फेज 1 गोरखपुर द्वारा नगर निगम गोरखपुर में ई निविदा में प्रतिभाग कर अपना अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रपत्र लगाया था मौजूद अन्य ठेकेदारों ने जब विरोध किया तो नगर निगम के अधिकारियों का हाथ पांव फूल गया और लगाए गए प्रपत्रों की जांच का निर्देश नगर आयुक्त ने अभिशाषी अभियंता को दिया जिसमें प्रथम दृष्टि लगाए गए प्रपत्र फर्जी पाया गया जिसकी विस्तृत जांच किया जा रहा है। अगर विधायक जी के सुपुत्र ही इसी तरह कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ठेका प्राप्त करते रहेंगे तो सही तरीके से काम करने वाले ठेकेदार क्या करेंगे ऐसे फर्जी ठेकेदारों के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेज कर नजीर पेश करना चाहिए जिससे किसी दूसरे को फर्जी तरीके से ठेका हासिल करने की हिमाकत न हो सके। उपरोक्त फर्म पहले भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था उसके बाद भी महाराजगंज जनपद के विधायक का सुपुत्र टेंडर डालने की हिमाकत की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow