मटकी टांग रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलसा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी टांगने छत के ऊपर गया युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया । स्वजनों समेत ग्रामीणों ने उसे छत से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है । थानाक्षेत्र के बानपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोन प्रतियोगिता आयोजित किया जाना था। जिसको लेकर तैयारियां कर रहे बानपुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजेश दिन के करीब 11 बजे रस्सी में मटकी बांधने छत पर चढ़ गए कि ऊपर से जा रही हाईटेंशन सप्लाई की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए । हादसे में उसके हाथ,पैर व जांघ समेत शरीर के अन्य अंग काफी झुलस गए । मौके पर मौजूद स्वजन इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
What's Your Reaction?

