पैदल गस्त कर व्यवसाइयों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
अजय उपाध्याय INewsUP
महादेवा बस्ती । लालगंज पुलिस ने बुधवार को थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में पैदल गस्त कर कस्बे वासियों से संवाद स्थापित किया तथा शराब के ठेकों के इर्द गिर्द घूम रहे शराब के शौकीनों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल अपने अपने घर जाने की बात कहते हुए कस्बे के व्यवसाइयों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि गस्त के दौरान कस्बे की सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क से सटे खड़ी करने वालों की गाड़ियां हटवाई गई तथा कार्यवाही को चेताया गया । इस दौरान थाना लालगंज के उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी रहे ।
What's Your Reaction?

