बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व पन्ना प्रमुख के साथ शक्ति केंद्र पर हुई बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर । जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को उनके जरूर का कार्य सौंप दिया है,जिसमें हर एक कार्यकर्ता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए आज भाजपा नेता सरवन अग्रहरि के नेतृत्व में तामेश्वर नाथ मंडल के केरमुवा शक्तिकेंद्र पर तथा औद्योगिक नगर खलीलाबाद के बनियाबारी शक्ति केंद्र पर,शक्ति केंद्र अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी तथा पन्ना प्रमुख आदि लोगो के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया, तथा लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र केरमुवा के प्रमुख जोखन प्रसाद दुबे, बनियाबारी के सभासद बब्बन पांडेय, शैलेश चौरसिया आदर्श श्रीवास्तव शैलेश चौरसिया श्याम बाबू चौहान अरुण कुमार पांडे लालजी जैसवाल विपिन पांडेय सार्थक, दिनेश उपाध्याय अमर चौधरी विशाल जी अमित, विजय शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

