फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में दिए बीमारियों से बचने के टिप्स
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रूधौली तहसील के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गोठवा में पीएमश्री हेल्थ मिशन के अन्तर्गत शनिवार को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप व फ्री हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सीएससी रूधौली से आए डॉक्टर प्रवीन कुमार, डॉ० संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० यासमीन तथा उनकी टीम ने प्रधानाचार्य डाo विकास चन्द्र श्रीवास्तव के अगुवाई में दर्जनों छात्र-छात्राओं को हेल्थ चेकअप किया और उन्हें फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी भी दी। तथा नेत्र परीक्षण भी किया गया जिसमे छात्र छात्राओं को चश्मा भी वितरित किया गया l कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किस प्रकार से बच्चों के दैनिक दिनचर्या में होने वाले विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों को किया जाए। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चे अपना खासा ध्यान रखें। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। इसलिए इस मौसम में सर्दी- खांसी जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए खासा ख्याल रखें। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ० विकास चन्द्र श्रीवास्तव शिक्षक आलोक सिंह(प्रवक्ता) नोडल,शिवाशुतोष मिश्र,शैलेश पटवा,इखलाक अहमद, अमन गौतम, अकबाल हुसैन, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, सत्यम गुप्ता, बबिता शुक्ला,प्रियंका मनोहर आदि रहे मौजूद l
What's Your Reaction?

