बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

Dec 28, 2024 - 13:23
 0  101
बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी कनेहटी मार्ग के बखरिया गांव के निकट ममेरे भाई के साथ ननिहाल रौतापार से घर जा रही 45 वर्षीय महिला की लालगंज थाने के बनकटी-कनेहटी गांव के निकट हुआ हादसा बाइक से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र की भोगीपुर निवासी मंजू शर्मा अपने ननिहाल लालगंज थाना के रौतापार गांव में हीरा लाल के यहां एक दिन पहले किसी कार्यक्रम में आई थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से वापस घर जा रही थीं। बखरिया गांव के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठीं मंजू सड़क पर गिर पड़ीं। उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। मौजूद लोगों ने आननफानन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत देख डॉ. राजेश कुमार ने ओपेक चिकित्सालय कैली अस्पताल भेज दिया। वहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका मंजू के दो बेटे व एक बेटी के अलावा अन्य परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow