बरातियों से मारपीट, पांच लोग घायल
ज्ञान द्विवेदी INewsUP
।कलवारी बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के दौलत चक गांव में बरात में मारपीट हो गई। पांच लोग घायल हो गए।इस संबंध में बेचू निवासी रैय्यल कप्तानगंज ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उनके गांव रैय्यल से रविवार को कलवारी थाना क्षेत्र के दौलत चक गांव में बरात आई थी। रात करीब 12 बजे मुकेश निवासी सिकटा थाना दुबौलिया तथा विशाल निवासी दौलत चक एक राय होकर उसे, भगवान दीन, प्रदीप, लालचंद तथा दिनेश को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?

