पैमाइश के बाद भी दबंग प्रधान ने रोक दिया निर्माण कार्य
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी बिस्मिल्लाह ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान राम अचल निषाद पर राजस्व टीम की पैमाइश के बाद भी निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया है । पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अगस्त को उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज के निर्देश पर गठित राजस्व टीम द्वारा चकनाली की पैमाइश की गई, पैमाइश के दौरान अगल-बगल के काश्तकार भी मौजूद रहे तथा सभी काश्तकारों की सहमति से पैमाइश कर चिन्हांकन कराते हुए राजस्व टीम ने बिस्मिल्लाह को निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया । बिस्मिल्लाह ने पीपीगंज पुलिस को बताया कि आज दिनांक 30 अगस्त दिन शुक्रवार को निर्माण कार्य करा रहा था,इस दौरान ग्राम प्रधान राम अचल निषाद आकर जबरदस्ती निर्माण कार्य रोकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और जान माल की धमकी भी दिये। बिस्मिल्लाह का कहना है कि ग्राम प्रधान राम अचल निषाद उपजिलाधिकारी के आदेश को भी नहीं मानते तथा दबंगई की बदौलत निर्माण कार्य रोके रखना चाहते हैं ।
What's Your Reaction?

