चुनाव व त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल मार्च

Mar 18, 2024 - 23:58
 0  23
चुनाव व त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल मार्च

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। पीपीगंज लोकसभा चुनाव, रमजान, होली के दृष्टिगत पीपीगंज पुलिस रविवार को एलर्ट मोड में रही। जगह जगह मस्जिदों में नमाज सकुशल संपन्न हुई। सीओ कमलेश कुमार सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीपीगंज थाने की फोर्स मेन मार्केट, मैन चौराहा,प्रभा तिराहा होते हुए शिव मंदिर तक पैदल मार्च किया और भीड़ भाड़ इलाके में सतर्कता व पैनी नजर बनाये रखा।इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज ने रोड पर खडी ऑटो रिक्शा ,दो पहिया वाहनों का चालान भी किया और उन्हें समझाया भी की रोड पर गाड़ी खड़ी ना करे अपनी गाड़ी रेलवे परिसर में बनी पार्किंग में खड़ा करें अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अगली बार आपकी गाड़ी का चालान किया जाएगा।इस दौरान पुलीस चौकी कस्बा इंचार्ज पीपीगंज नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजित कुमार यादव, कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, कांस्टेबल रामा शंकर तिवारी, कांस्टेबल संजीव कुमार ,कांस्टेबल निलेश कुमार,कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह सहित फोर्स मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow