दूसरी शादी में बाधा बन रहे पुत्र का पति ने किया हत्या का आरोप
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर। दूसरी शादी में बाधा बन रहे 10 वर्षीय पुत्र का उसके ही पिता द्वारा हत्या करने का मामला प्रकाश में आ रहा है ।गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर एक महिला सुमन देवी ने अपने पति पर ही अपने 10 वर्षीय पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि साजिशन बेटे की हत्या कर उसके पिता के द्वारा कर दी गई तथा हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए घर में ही फंदा लगाकर टांग दिया । बताया कि हमलोगों ने बड़हलगंज थाने पर सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया जिसके शरीर पर तमाम चोट का निशान आया था जो हत्या होने की पुष्टि करता है फिर भी अभियुक्त गण के प्रभाव से तत्काल स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था लेकिन उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से 853/ 2023 धारा 302 504 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया अभी भी हमारे पति खुलेआम घूम रहे प्रेस वार्ता के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि हमारे पति को गिरफ्तार कर सिर्फ 302 मुकदमा के अंतर्गत उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाए।
What's Your Reaction?

