घर चढ़कर महिला की पिटाई का आरोप

Mar 30, 2024 - 04:44
 0  63
घर चढ़कर महिला की पिटाई का आरोप

मोहम्मद आरिफ INewsUP

उन्नाव। अजगैन कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दबंगों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर पर जाकर गली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है । वहीं यह भी बताया कि दबंगों द्वारा पीटने से चीख पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग भी आने लगे , इकट्ठा होता देख दबंग धमकी देते हुए भाग निकले । मारपीट की वारदात में घायल हुए लोगो को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।इससे पूर्व ही घटना को अंजाम देने वाले दबंग युवकों की तरफ से ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही भी सुरु की है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवशिनी सुलेखा पत्नी लवकुश ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही राजमोहन,अमन, राजेपाल सहित लगभग आधा दर्जन लोगो ने शराब के नशे में धुत होकर उसके दरवाजे पर आकर गली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए व पीड़ित की बेटी को भी बदनीयत से छूने का प्रयास करने लगे विरोध करने पर मारपीट सुरु कर दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow