शाखा प्रबंधक ने जरूरतमन्दों में वितरित किया कम्बल

Jan 8, 2024 - 14:23
 0  27
शाखा प्रबंधक ने जरूरतमन्दों में वितरित किया कम्बल
वृध्द महिला को कम्बल वितरित करते शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार वैश्य

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी-बस्ती । गरीब असहायों को भीषण ठंड से राहत दिलाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने घर घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया, जिससे निराश्रितों व असहायों के चेहरे खिल उठे और सभी ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया तथा उनकी सेवाभाव की जमकर सराहना हुई । सोमवार को बनकटी कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक प्रमोद कुमार वैश्य ने बनकटी कस्बे में दर्जनों जरूरत मंदों व गरीब व असहायों से मिलकर उन्हें ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्बल वितरित किया । कंबल मिलते ही वृध्दजनों ने शाखा प्रबंधक के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशिर्वाद दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow