होली में गोझिया की मिठास बढ़ा रहे घुघसा प्रधान
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खंड के घुघसा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष होली पर्व पर ग्राम प्रधान शीला सिंह ने ग्राम पंचायत में गोझिया की मिठास बढ़ाने के लिए चीनी वितरित किया है । प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के घुघसा व नौना में प्रत्येक जरुरतमंदों के घर दो से तीन किलो निःशुल्क चीनी वितरण किया गया है । पिछले करीब दस वर्षों से होली व दीपावली पर्व पर आवश्यकता अनुसार चीनी वितरण किया जाता है जिससे उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाया जा सके । इस अवसर पर रामकेश, परशुराम, राम सुरेश, जोखन,दिलीप,बालेन्द्र आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

