सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत, बेटा गम्भीर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बाघापार बजहां निवासी भगवती प्रसाद पुत्र रामसूरत की बुधवार की रात महुली थानाक्षेत्र के नाथनगर (अलीनगर) पुल के निकट बारातियों से भरी बस की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि घायल बेटे रितेश का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है । मृतक के भाई मातादीन की तहरीर पर महुली पुलिस ने बस मालिक समेत चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । लालगंज थानाक्षेत्र के बाघापार निवासी भगवती प्रसाद बुधवार की देर शाम अपने 13 वर्षीय बेटे रितेश को साथ लेकर बाइक से धनघटा थानाक्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, जैसे ही वह महुली नाथनगर मार्ग के अलीनगर गाँव के निकट पहुंचे थे कि बारात ले जा रही बस में बाइक फंस गई और घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई जिससे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये । दोनों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने भगवती प्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटा रितेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सुधार ना होने पर चिकित्सक ने बेटे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । दूसरे दिन गुरुवार की शाम मृतक का शव गाँव पहुंचने पर कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक अपने पीछे वृद्ध माँ तथा 38 वर्षीय पत्नी समेत 14 वर्षीय बेटी खुशी व तीन बेटों सूरज,सोहन तथा रोहन रो रोकर बुरा हाल है ।
What's Your Reaction?

