ड्यूटी से लौट रहा सफाईकर्मी सड़क हादसे में घायल,गम्भीर

May 30, 2025 - 23:11
 0  216
ड्यूटी से लौट रहा सफाईकर्मी सड़क हादसे में घायल,गम्भीर

अजमेर अली INewsUP

ब्यूरो चीफ, गोरखपुर। कैंम्पियरगंज ब्लाक के अन्तर्ग ग्राम पंचायत बादशाहपुर में ग्रामीण सफाई कर्मचारी शमसुद्दोहा तैनात थे।जो ड्यूटी से घर आते समय सोकनी चौराहे पर मैजिक सवारी गाड़ी द्वारा प्लेटीना मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।जिसमें सफाई कर्मचारी के हाथ में फैक्चर हो गया है। उनका बाया हाथ टूट गया है मौके पर वहाँ के राहगीरों ने पहुँच कर उनको आर्टिमिस हॉस्पिटल भगवानपुर पीपीगंज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट मैजिक गाड़ी संख्या यूoपीo 53 सी टी 1638 थी जो वहां से टक्कर मार कर फरार हो गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मैजिक गाड़ी के विरुद्ध कैम्पियरगंज थाने प्राथमिकी दर्ज करादी है। बाद रात्रि उनके हाथ का सफल ऑपरेशन भी हुआ।सफाई कर्मचारी संघ कैम्पियरगंजके कर्मचारियों और पत्रकार संघ के पत्रकारों ने दुख प्रकट किया। मिलकर सभी कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने कहा हम सब इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow