समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
असलम खान INewsUP
भानपुर,बस्ती । विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी मनोज चौधरी के नेतृत्व में किया गया । सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं सामान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली की प्रत्याशी चांदनी चौधरी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित—की आवाज बनकर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनका सम्मान ही मजबूत राजनीति की पहचान है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही उनकी सोच और कार्यशैली का आधार है। कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार चौधरी जी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सक्रिय, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में युवाओं से आगे आकर सेवा, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़ने की अपील भी की गई। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं जनसमर्थन से परिपूर्ण रहा। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर गिरजाशंकर गौड़ , नजीर प्रधान चन्द्रभानपुर, शैलेन्द्र महेश चौधरी पूर्व प्रधान, फूलचंद्र, प्रमोद सिंह, शैलेश चौधरी, डब्लू आर्य, अजय चौधरी,मुख्तार अहमद रक्षा राम, वृजेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, सिद्दीक प्रधान, रमेश जायसवाल, गोपाल दूबे, अंसार अहमद, चिंता हरण पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, उस्मान खान, रवि वर्मा आदि रहे मौजूद l
What's Your Reaction?

